बेटे के जन्मदिन पर किया पौधरोपण
बठिंडा| योगसेवा समिति के प्रधान राधे श्याम बांसल ने अपने बेटे रविंदर बांसल के 34वें जन्मदिन पर चिल्ड्रन पार्क में पौधे लगाए। बांसल ने कहा कि हमें केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि इन पौधों की देखरेख भी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिस तरह से प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है उसको देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का फर्ज बनता है कि वह एक पौधा जरूर लगाए और उसे बच्चे की तरह पाले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए हमें ज्यादा से पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर तरसेम लाल, रविंदर कुमार, वरिंदर कुमार, महिंदर सिंह, योगेश मौजूद थे।