दहेज प्रताड़ना के आरोप में चार नामजद
बठिंडा | दहेजप्रताडऩा मारपीट के आरोप में थाना नथाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस को दिए बयान में चरनजीत कौर वासी गंगा ने बताया कि उसकी शादी कुछ समय पहले हरजीवन सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार उसे उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे उसके साथ मारपीट भी करते थे। चरनजीत कौर के बयान पर थाना नथाना पुलिस ने हरजीवन सिंह, भूपिंदर सिंह, जसपाल कौर वीरपाल कौर के खिलाफ केस दर्ज किया।