शरीर मेडिकल खोज को दान किया
बठिंडा|डेरा सच्चासौदा की पवित्र प्रेरणा तहत ब्लाक बठिंडा के एक डेरा श्रद्धालु की मौत के बाद उसके परिजनों ने मृतक शरीर मेडिकल खोज के लिए दान कर किया है। परसराम नगर निवासी रामेश्वर दास इंसां का कुछ दिनों पहले देहांत हो गया था। इसके बाद उनकी माता सत्या देवी इंसां, भरा प्रशोत्म कुमार, अमरजीत इंसां, मेघराज इंसां, प|ी किरना देवी इंसां, बेटियां, रमनदीप इंसां, मनदीप इंसां कुलविंदर इंसां ने अंतिम संस्कार करने की बजाए मृतक शरीर रोहिलाखंड मेडिकल कालेज अस्पताल बरेली (उत्तर प्रदेश) काे मेडिकल खोज के लिए सौंप दिया है। इससे पहले परिजनों ने उनकी आंखें भी दान की थी।