गले में चाइना डोर उलझी, मैकेनिक जख्मी
बठिंडा |गले मेंचाइना डोर उलझने के कारण एक स्कूटर-मोटरसाइकिल मैकेनिक जख्मी हो गया। मैकेनिक राजिंदर कुमार बल्ली मोटरसाइकिल पर स्टेडियम के बैक साइड जा रहा था कि उसके गले में अचानक चाइना डोर उलझ गई। चाइना डोर की तेज धार के कारण उसकी गर्दन पर गहरा जख्म हो गया। बल्ली ने जिला प्रशासन से मांग की है कि चाइना डोर की बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए।