पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चाइना डोर जलाई, सबने कहा- नहीं करेंग उपयोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाइना डोर नहीं करेंगे इस्तेमाल, भाइयों को रोकेंगी बहनें

नौजवानवेलफेयर सोसायटी की ओर से जानलेवा चाइना डोर के खिलाफ शुरू किए अभियान को जारी रखते हुए लोगों की ओर से संस्था के पास जमा करवाई गई चाइना डोर को सार्वजनिक तौर पर आग लगाकर नष्ट किया गया।

इस दौरान एसएसडी गर्ल्स कालेज की छात्राओं ने भी सोसायटी के सहयोग से जागरूकता रैली भी निकली। इसमें लोगों को चाइना डोर का प्रयोग करने की अपील की गई। स्थानीय अमरीक सिंह रोड पर एक विशेष कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा एकत्र की गई डोर को सीपीएस ने अाग के हवाले किया और लोगों को इस जानलेवा डोर का प्रयोग नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि अगर वे अपने बच्चों को सभ्य बनाना चाहते है तो जिन चीजों से हमारे समाज और देश को नुकसान होता है, ऐसी चीजों का प्रयोग करने से बच्चों को रोका जाए। मौके पर एसएसडी गर्ल्स कालेज के प्रधान एडवोकेट नंद लाल गर्ग, सचिव डॉ. पीके गुप्ता, सिविल डिफेंस वार्डन सर्विस के डिवीजनल वार्डन अनिल भोला, सोनू माहेश्वरी, रूबल जौड़ा, रोहित गर्ग, शिवम शर्मा, रमन कुमार, अशोक कुमार, विकास, गौतम, हरप्रीत, विक्की, सफल गोयल, कुलवंत राय गर्ग, सोहन माहेश्वरी, सुखविंदर मिट्‌टू, माेनू शर्मा, रिशव माहेश्वरी, चंद्र प्रकाश, रूलदु राम, रामचंद्र बांसल, बाबा प्रेम गर्ग उपस्थित थे।

जख्मीकबूतरों का इलाज किया

चाइनाडोर की चपेट में आकर एक कबूतर जख्मी हो गया और तडफ़ रहा था। सूचना मिलने पर साथी वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल कबूतर का इलाज करने के बाद उड़ा दिया गया।

मुफ्त पांडा डोर प्राप्त करने की मुहिम जारी

नौजवानवेलफेयर सोसायटी द्वारा चाइना डोर वापस करने वालों को मुफ्त पांडा डोर देने की मुहिम लगातार अपना प्रभाव दिखा रही है।

खबरें और भी हैं...