कैडेट आफिसर बनने पर परमप्रीत का सम्मान िकया
बठिंडा |गणतंत्र दिवस की राजपथ परेड में हिस्सा लेकर लौटी बठिंडा की एनसीसी आर्मी विंग कैडेट अंडर आफिसर परमप्रीत का राजिंदरा कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुखराज सिंह, वाइस प्रिंसिपल डॉ. रमेश चंदर पसरीचा ने अभिनंदन किया।
एनसीसी स्टाफ लेफ्टिनेंट डॉ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि परमप्रीत कौर (पुत्री अजमंदर सिंह) कॉलेज में बीएससी बायोटेक सेकंड ईयर की छात्रा है जोकि एनसीसी आर्मी विंग की कैडेट अंडर आफिसर है। परमप्रीत ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की राजपथ परेड में हिस्सा लेकर पंजाब का मान बढ़ाया।
राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए देश के 13 लाख कैडेट्स में से विभिन्न राज्यों के 2000 कैडेट्स विभिन्न मुकाबलों, कैंपों के बाद चुने जाते हैं।