पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • मूल्य संवर्धन से लिया जा सकता है अधिक मुनाफा

मूल्य संवर्धन से लिया जा सकता है अधिक मुनाफा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबएग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी फूड प्रोसेसिंग ट्रेनिंग कम बिजनेस इन्कयूबेशन सेंटर बठिंडा रिजनल स्टेशन में तीन दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की ओर से प्रायोजित अनाज एवं दालों के मूल्य संवर्धन के विषय पर आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम का रीजनल स्टेशन के डायरेक्टर डा. परमजीत सिंह ने उदघाटन किया।

उन्होंने प्रतिभागियों को ट्रेनिंग प्रोग्राम की जरूरत महत्ता का जिक्र करते हुए बताया कि मूल्य संवर्धन से अपने उत्पादों से ज्यादा मुनाफा लिया जा सकता है। फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सीनियर वेजीटेबल टेक्नॉलॉजिस्ट डॉ. पूनम सचदेवा ने एक्सपर्ट लेक्चर में बताया कि किन्नू के जूस की वेल्यू एडेड डेवलपमेंट में बेहद उपयोगिता है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रीति आहलुवालिया ने मोफिन्स एवं केक बनाने की व्यवहारिक ट्रेनिंग दी। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गुरप्रीत कौर ढिल्लों ने विशेष सहयोग दिया। ट्रेनिंग प्रोग्राम में कुल 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की ट्रेनिंग हासिल करनी वाली छात्राएं।

खबरें और भी हैं...