राम जी करेंगे बेड़ा पार, तू भज ले दिल से राम-राम... पर झूूमे श्रद्धालु
रेलवेके लोको कर्मचारियों की ओर से समूह स्टाफ की ओर से पांचवां श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
लोको कार्यालय के सामने खुले पंडाल में होने वाले वार्षिक धार्मिक आयोजन के उपलक्ष्य में बुधवार को बैंड की धुनों पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 151 महिलाएं सुंदर सजे कलश उठाए मंगलगान करते हुए शामिल हुई। शोभायात्रा में तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार, तू भज ले दिल से राम-राम जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते हुए चले। रेलवे कॉलोनी, प्रताप नगर से होकर गुजरी शोभायात्रा अखंड पाठ स्थल पर संपन्न हुई जहां सभी कलश स्थापित किए गए, मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए, वहीं आतिशबाजी चलाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।
अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 11 फरवरी को सुबह 7.30 बजे श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ प्रारंभ होगा जबकि 11 हजार दीप यज्ञ किया जाएगा। श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का 12 फरवरी को समापन होगा जबकि सुबह 9 से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ किया जाएगा जिसमें समूह लोको कर्मचारी शामिल होकर आहुतियां डालेंगे। भोग आरती के बाद सुबह 11 बजे भंडारा वितरण किया जाएगा।
कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। फोटो: अश्वनी काका।