डेरा सच्चा सौदा ने सिलाई सेंटर खोला
बठिंडा| लड़कियोंको स्वरोजगार और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए डेरा सच्चा साैदा सिरसा की ब्लाक बठिंडा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा बुधवार को सच निशुल्क सिलाई सेंटर की शुरूआत की गई। विपन इंसां की रिहायशी गली नंबर 5 परसराम नगर बठिंडा में खोले गए इस सेंटर में पूजा, इंसां, रचना, रविंदर द्वारा लगभग 25 लड़कियों को सिखलाई दी जाएगी। इस दौरान पौधे भी रोपण किए गए। इस मौके पर अश्वनी इंसां, राज बाला मौजूद थे।