पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बुजुर्गों का रखा जाएगा पूरा ख्याल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुजुर्गोंकी देखरेख भलाई संबंधी जिला स्तरीय कमेटी की बैठक सहायक डिप्टी कमिश्नर (जनरल) परमपाल कौर सिद्धू की अगुवाई में हुई। कमेटी मेंबरों ने बताया कि माता-पिता बुजुर्ग नागरिकों की देखभाल भलाई नियम 2012 के अनुसार यदि कोई भी पीडि़त बुजुर्ग बच्चों के खिलाफ कोई शिकायत देना चाहता है तो वह सब डिवीजनल के दफ्तर में अपील कर सकता है। जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर नवीन गढ़वाल ने बताया कि बुजुर्ग नागरिकों के लिए बनाया गया भलाई नियम 2012 के अनुसार यदि किसी बुजुर्ग को उसके बच्चों द्वारा उसकी संपत्ति से निकाल दिया जाता है तो वह बुजुर्ग अपने बच्चों से संपत्ति वपस ले सकता है तथा उनके खिलाफ करवाई भी करवा सकता है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में अलग कतारें, अस्पतालों के वार्डों में अलग बैड तथा अन्य सार्वजनिक जगहों पर अलग कतारों में खड़े होने की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। एडीसी कहा कि बुजुर्गों का उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता करती एडीसी परमपाल कौर सिद्धू।

खबरें और भी हैं...