पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके नार्थ एस्टेट में बीते आठ फरवरी को घर में घुसकर मारपीट फायरिंग करने वाले आरोपियों को थाना सिविल लाइंस पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गौर हो कि उक्त घटना में थाना सिविल लाइंस ने दोनों पक्षों में क्राॅस केस दर्ज किया था। पुलिस ने मारपीट में घायल तरनजीत सिंह के बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के बाद से ही सोढी परिवार दहशत में हैं।

नार्थ एस्टेट में हुई मारपीट की घटना में तरनजीत सिंह के अलावा उनकी प|ी कमलप्रीत कौर उनका नौकर बैजनाथ भी घायल हो गए थे। सिविल लाइंस पुलिस ने उसके पति के तो बयान दर्ज कर लिए थे जबकि उनका उनके नौकर का बयान पुलिस की तरफ से उस दिन दर्ज नहीं किया गया था।

कमलप्रीत कौर ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंधी 181 नंबर हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर दी है। कमलप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस ने घटना के इतने दिन उनके बयान लेने में क्यों लगा दिए यह बात उनके समझ से परे हैं।

7 आरोपियों के खिलाफ दर्ज है मामला

सिविलअस्पताल में इलाज के लिए भर्ती तरनजीत सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइंस पुलिस ने उनके बयान पर अमनदीप सिंह,भूपिंदर सिंह,इंद्रप्रीत सिंह सहित कुल सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। तरनजीत सिंह के प|ी कमलप्रीत कौर का कहना है कि आरोपियों की पहुंच काफी ऊपर तक है उन्हें राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है। उन्होंने बताया कि उन्हें खतरा है कि आरोपी फिर से उन पर हमला करवा सकते हैं।

अभी नहीं हुई गिरफ्तारी

^पुलिसआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कमलप्रीत कौर के बयान ले लिए गए हैं। अंग्रेजसिंह,एसएचओ,थाना सिविल लाइंस,बठिंडा।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए पीड़िता ने सवाल, जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस कर रही रेड

खबरें और भी हैं...