पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • सर्राफा व्यापािरयों ने नए कानून का किया विरोध

सर्राफा व्यापािरयों ने नए कानून का किया विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्रसरकार की ओर से एक फरवरी से सोने की दो लाख की खरीद बिक्री पर पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में बुधवार को सर्राफा व्यापारियों ने मुकम्मल हड़ताल करते हुए अपना कारोबार बंद रखकर विरोध जताया। सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक बाजार, सिरकी बाजार, धोबी बाजार, पुराना हॉस्पिटल बाजार में ज्वेलर्स ने दुकानें बंद रखी। एसोसिएशन ने मांगें माने जाने की सूरत में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी भी दी। शादी के सीजन में ज्वेलर्स की दुकानें बंद रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष तरसेम खुरमी, सचिव द्रवजीत सिंह मैरी ने बताया कि सरकार ने 2 लाख रुपए के जेवरात की खरीद पर खरीददार का पैन कार्ड जरूरी कर दिया है जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। आम किसान, छोटे व्यापारी आदि 85 प्रतिशत लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है और ही वह टैक्स रिटर्न भरते है। नए आदेशों के कारण लोग गहने खरीदने से भी कतराने लगा है। ऐसे हालातों के मद्देनजर पैन कार्ड की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने अपना यह फैसला वापस लिया अथवा पेन कार्ड की सीमा बढ़ाकर 10 लाख की तो समूह सर्राफा बाजार अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल पर चला जाएगा। इस इस अवसर पर संजय जैन, राज सूद, दविंदर जैन, सुखदेव सिंह, बलवीर सिंह ने भी सं‍बोधित किया।

स्वर्णकार संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।

खबरें और भी हैं...