पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • इंडोर गेम्स में बैंक कर्मियों ने दिखाई प्रतिभा

इंडोर गेम्स में बैंक कर्मियों ने दिखाई प्रतिभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामकाजीतनाव से कर्मचारियों को खेलकूद गतिविधियों से रिफ्रेश करने की कड़ी में स्टेट बैंक आफ पटियाला की ओर से जोनल स्पोटर्स एथलेटिक मीट के तहत बुधवार की शाम सिविल लाइंस क्लब में इनडोर गेम्स कराई गई। बठिंडा जोन के अधीन पड़ते बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों की विभिन्न ब्रांचों के 60 से अधिक खिलाड़ी बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं कैरम मुकाबले में अपने जौहर दिखा रहे हैं।

इन खेल मुकाबलों में पहली तीन पोजिशन हासिल करने वाले खिलाड़ी पटियाला में 13 14 फरवरी को होने वाले इंटर जोन टूर्नामेंट में भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ी एवं टीमों को डीजीएम एनके पालीवाल, जोनल सेक्रेटरी अमरीक सिंह, राकेश जैन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

जोनल स्पोर्ट्स कमेटी मेंबर करण सिंगला ने बताया कि बठिंडा जोन की ओर से क्रिकेट टीम बनाई गई जोकि पहली बार 12 फरवरी को पटियाला में होने वाले इंटर जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में बठिंडा जोन भी क्रिकेट पिच पर अपना कौशल दिखाएगा। स्पोटर्स मीट में सेक्रेटरी राजिंदर गर्ग, उपप्रधान जगमोहन, एजीएस लाजपतराय गोयल, नरिंदर बांसल, एसएस हंस, अशोक गोयल, राकेश गुप्ता, वीके शर्मा, राजीव गोयल, गुरमीत कौर, भूषण सिंगला, नीरा सचदेवा, पूनम गोयल योगदान दे रहे हैं।

एसबीओपी की ओर से करवाई गई गेम्स के दौरान भाग ले रही महिलाएं।

खबरें और भी हैं...