पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • बठिंडा में खोला जाएगा पहला जन सेवा बैंक : पूर्व पार्षद

बठिंडा में खोला जाएगा पहला जन सेवा बैंक : पूर्व पार्षद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संघर्षकमेटी के प्रधान पूर्व पार्षद विजय कुमार शर्मा ने कहा कि गरीब असहाय लोगों को मदद देने के बठिंडा में जल्द ही जन सेवा बैंक खोला जाएगा। इस बैंक में जानवरों के लिए भी दाना पानी की व्यवस्था की जाएगी।

बैंक का मुख्य-दफ्तर परसराम नगर में स्थित शहीद संदीप सिंह चौंक में होगा। बैंक में रोटी बैंक शाखा की तरफ से गरीबों को रोटी देने के लिए व्यवस्था होगी। इसी तरह चोगा बैंक की तरफ से पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की जाएगी। विजय ने बताया कि कन्या दान बैंक की तरफ से गरीब परिवारों की लड़कियों के लिए विवाह में मदद की व्यवस्था होगी। जबकि गुड़ हरा-चारा बैंक की तरफ से आवारा पशुओं के लिए गुड़ हरा-चारा की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि तिल-चावल बैंक की तरफ से मच्छियों, कीड़ों-मकोड़ों अन्य जानवरों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। विजय ने बताया कि इसी तरह दरवेश दूध बैंक की तरफ से कुत्तों को दूध पिलाया जाएगा।

यहां तक कि गरीबों जानवरों का इलाज भी बैंक की तरफ से ही करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक की ओर से आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाएगा।

जबकि समस्त व्यवस्था बैंक के मेंबर करेंगे विजय ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वह भी बैंक के मैंबर बनकर इस सेवा में भागीदार बनें। उन्होंने बताया कि मैंबर बनने के लिए किसी तरह की कोई फीस नहीं होगी मेंबरों द्वारा अपने स्तर पर ही सेवा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...