18,19 फरवरी को श्रद्धालुओं को रवाना किया जाएगा बनारस
श्रीगुरु रविदास महासभा (शहरी) बठिंडा की विशेष मीटिंग श्री गुरु रविदास मंदिर नरुआना में सभा के कार्यकारी प्रधान राम कृष्ण दोआबा की प्रधानगी में हुई। सभा के महासचिव बलवीर सिंह रंगा,चेयरमैन छोटे लाल, गंगा राम गोठवाल ने कहा कि मालवा इलाके की साध संगत जोकि 22 फरवरी को गुरु जी के जन्म स्थान बेगमपुरा बनारस में 639वां जन्म दिवस बहुत धूमधाम से मनाने जा रही है।
सभा द्वारा पूरी रविदास सभाओं के सहयोग से 18,19 तक रेलवे स्टेशन बठिंडा में संगतों को फूलों की वर्षा के साथ बनारस के लिए रवाना किया जाएगा। प्रिंसिपल पवन कुमार, मास्ट गोबिंद लाल, प्रेस सचिव महिंद्र पाल ने बताया कि संगतों को बनारस रवाना करने के लिए सेवादारों की की ड्यूटियां लगा दी हैं और सुबह चाय पकौड़े का लंगर का प्रबंध कर लिया गया है। चेयरमैन भाग चंद खाडिय़ा तथा गोपी चंद ने कहा कि सभा द्वारा 20 फरवरी को श्री गुरू रविदास मंदिर नरुआना रोड में गुरु जी के जन्म दिवस पर विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिसमें बठिंडा शहर की रविदास सभाएं शामिल होंगी। इस मौके पर हंसराज, मिट्ठू सिंह, गोपी चंद प्रधान गुरू नानक पुरा, चेयरमैन तारा चंद खाडिय़ा, खजांची सूबेदार गंगा राम गोठवाल, संजू संजीव, हरपाल (आवा बस्ती), अशोक कालिया, अमर सिंह, प्रिंसीपल पवन कुमार, जगदीश राम, गोपाल ठेकेदार, अर्जुन दास, खेमचंद, कृष्ण लाल, लक्खा सिंह, सुखराम सुक्खी, दर्शन कुमार दशोदिया उपस्थित थे।