पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • भाजपा और शिअद में बढ़ी दूरियांं, मंत्री की बात नहीं सुनते अफसर

भाजपा और शिअद में बढ़ी दूरियांं, मंत्री की बात नहीं सुनते अफसर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल के बीच राज्य स्तर पर बेशक एकजुटता के लिए दावे किए जा रहे है, लेकिन स्थानीय स्तर पर दोनों के बीच कटुता कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालत यह है कि दो दिन पहले भाजपा कोटे से राज्य के सेहतमंत्री बने सुरजीत ज्याणी के एक रिश्तेदार की पिटाई के मामले में अकाली दल का पलड़ा भारी रहा। इसमें पिटाई करने वाले अकाली दल समर्थक थे। जिसके चलते भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता मंत्री की बात को प्रशासन ने अनसुना ही नहीं किया बल्कि मंत्री के रिश्तेदार पर ही केस दायर कर दिया गया। इसके बाद जहां प्रदेश स्तर पर भाजपा के नेता अकाली दल की कार्यशैली को लेकर नाराज है वहीं स्थानीय स्तर पर भी भाजपा नेता गठबंधन के साथ घुटन महसूस करने लगे हैं। इससे पहले नगर निगम में भाजपा और शिअद के बीच 36 का आंकड़ा लंबे समय से चल रहा है जबकि जिला भाजपा भी शिअद से दूरियां बनाकर चल रही है।

भाजपा को नजरअंदाज कर रहे अधिकारी

वहीसुरजीत ज्याणी ने कहा कि राज्य में प्रशासकीय अधिकारी भाजपा को नजरअंदाज कर रहे हैं जिसे लेकर वह हाईकमान के साथ राज्य के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। भाजपा किसी से गलत काम करने के लिए नहीं कहती है लेकिन जो लोगों के जायज काम है वह करवाने के लिए हर तरह के कदम उठाएगी।

पुलिस कर रही बचाव अंदर की बात बताने को तैयार नहीं

तरनजोतसिंह के घर में आरोपियों ने आकर हमला किया, वही उनके प|ी को गंभीर चोट लगी इसके बावजूद पुलिस तरनजोत सिंह को आरोपी मानकर उनके खिलाफ केस दायर कर रही है जबकि असल सात आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। यही नहीं इस मामले में थाना सिविल लाइंस प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि हमला करने वाले आरोपी अमनदीप सिंह की तरफ से पुलिस को बयान दिए है कि करीब 3 दिन से उनकी बन रही इमारत की बिजली की तार काटी जा रही थी वही उन्होंने अपने बंदूक से फायर भी किया।

अधिकारियों ने भी नहीं किया सहयोग

तरनजोतसिंह जहां भाजपा मंत्री के रिश्तेदार है वही शहर के जाने माने ज्योतिषाचार्य भी है। भाजपा समर्थकों को नजरअंदाज करने का आलम यह है कि झगड़े की जड़ बनी घर के सामने पड़ी बजरी को उठाने के लिए निगम अधिकारियों को भी फोन पर सूचित किया था लेकिन नगर निगम में भाजपा समर्थक सीनियर डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर होने के बावजूद तरनजोत सिंह की बात नहीं सुनी गई।

पुलिस ने नहीं सुनी बात, मामला दर्ज

शहरके नार्थ एस्टेट में रविवार को सात युवकों ने मिलकर शहर के प्रमुख ज्योतिष तरनजोत सिंह सोढी, उनकी प|ी नौकर के साथ जमकर मारपीट की और मारने की नियत से फायर भी किए। घायल दंपति राज्य के सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी के रिश्तेदार थे। सेहत मंत्री ने बठिंडा पुलिस के आला अधिकारियों से आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए। सेहत मंत्री के फोन के बावजूद पुलिस ने पहले तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में आनाकानी की लेकिन बाद में अकाली दल के नेताओं का दबाव बढ़ता देख आरोपी लोगों के साथ घायल सेहत मंत्री के दोस्त तरनजोत सिंह पर भी मामला दर्ज कर दिया।

खबरें और भी हैं...