पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • मोजाम्बिक की ट्रांसपोर्ट टीम ने ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का किया अवलोकन

मोजाम्बिक की ट्रांसपोर्ट टीम ने ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का किया अवलोकन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | गांवनरुआना में बने पंजाब के पहले ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट, ऑनलाइन लाइसेंस ट्रेनिंग सेंटर का बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के मोजाम्बिक टीम ने स्पेशल विजिट किया। मोजाम्बिक के परिवहन निदेशक की ओर से चीफ टेक्निकल अफसर एवं लीगल अधिकारियों पर गठित टीम ने ऑटोमेटिड सेंटर में ड्राइविंग टेस्ट एवं लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया को बारीकी से अध्ययन किया। इस सेंटर में वाहन चालकों को मौके पर लर्निंग जबकि ड्राइविंग टेस्ट पास करने के बाद ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डीटीओ लतीफ अहमद ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का मकसद लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की कार्यशैली में पारदर्शिता लाना है। कोर नारायण बीर के अनुसार विदेशी टीम यहां की कार्यप्रणाली से बेहद प्रभावित हुई।

खबरें और भी हैं...