पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रांतीय श्रद्धांजलि समागम 13 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | लंबेसंघर्ष के दौरान शहादत पाने वाले इंकलाबी शहीद नन्ही बच्ची रुथ , किरणजीत कौर फरीदकोट जीला सिंह मुक्तसर की याद में शहीद किरणजीत कौर एक्शन कमेटी की ओर से 13 फरवरी को सुबह 10.30 बजे टीचर्स होम में प्रांतीय श्रद्धांजलि समागम किया जा रहा है। समागम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में जिले के ईजीएस, एआईई एसटीआर वालंटियरों ने शिरकत की। प्रांतीय कमेटी मेंबर वीरपाल कौर सिधाना दलजीत सिंह ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ नौजवान वर्ग को संघर्ष के राह पर चलने को विवश होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नीतियों का विरोध करते हुए अपने हक की प्राप्ति के लिए तीनों इंकलाबी अनमोल रतन अपनी कुर्बानी देकर 7800 घरों का चूल्हा जला गए। प्रदेश भर के ईजीएस एआईई एसटीआर वालंटियर समागम में शिरकत करके शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। बैठक में अमित कुमार, सतीश कुमार, कुलवंत सिंह संधू, रणवीर कौर, दर्शन सिंह सरदूल सिंह हाजिर रहे।

खबरें और भी हैं...