मानवता की भलाई के लिए काम कर रही है रेडक्रॉस सोसायटी : डीसी
बठिंडा|डिप्टी कमिश्नरजिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ.बसंत गर्ग की अगुवाई में मानवता की भलाई के लिए कल्याणकारी गतिविधियां करवाई गई। एसएसडी सीनियर सेकेंडरी तथा मैरिटोरियस स्कूल बठिंडा के बच्चों को सेहत संभाल फ़र्स्ट एड की ट्रेनिंग दी गई। वहीं एमजीडी स्कूल फॉर डेफ एंड डंब चिल्ड्रन में एनएसएस कैंप दौरान सेंट जेवियर स्कूल रामपुरा फूल के बच्चों को विजिट कराकर स्कूल की गतिविधियों बारे अवगत करवाया गया। जिला प्रशासन, सेहत विभाग तथा सचिव रेडक्रास टीम द्वारा जिले के प्राइवेट नशा छुड़ाओ केंद्रों की इंस्पेक्शन की गई।
डीसी ने बताया कि विश्व एड्स दिवस पर भारत पेट्रोलियम ऑयल डिपू फूस मंडी में अवेयरनैस प्रोग्राम करवाया, जिसमें कर्मचारियों, ट्रक ड्राइवरों तथा विद्यार्थियों को एड्स रोकने संबंधी जागरूक किया गया। वहीं आंगनवाड़ी वर्कर ट्रेनिंग सेंटर की लड़कियों को सेहत संभाल की जानकारी दी। गोनियाना मंडी में गरीब तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को 100 कंबल बांटे गए। रेडक्रास भवन में हैल्थ अवेयरनैस/टीबी तथा स्वाइन फ्लू संबंधी जागरूकता कैंप लगाकर ग्रामीण नौजवानों को अवेयर किया गया।