नाटक के जरिए कर लोगों को एड्स के खिलाफ चेताया
बठिंडा|पाकीजा आर्टएंड कल्चर मंच के मेंबरों की तरफ से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जा कर लोगों को एड्स रोग के खिलाफ जागरूक करने के लिए नाटक का सफल मंचन किया। लोगों को एड्स से बचने इसके इलाज संबंधी जानकारी नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बखूबी दी।
एड्स रोग लाइलाज नहीं है,समय पर अगर इस रोग का पता चल जाए तो बीमारी का इलाज शुरु किया जा सकता है। सेहत विभाग की तरफ से एड्स रोग का इलाज मुफ्त में किया जाता है। कोटकपूरा की पाकीजा आर्ट एंड कल्चर मंच के कलाकारों की तरफ से बच के मोड तो नामक नाटक का मंचन शहर के कई हिस्सों में किया। नाटक का मंचन शहर के गणेशा बस्ती,प्रताप नगर,परसराम नगर,लाल सिंह बस्ती,जंता नगर बेअंत सिंह नगर में किया गया।