दड़ा सट्टा लगाने के आरोप में दो नामजद
बठिंडा|जिला पुलिसने दड़ा सट्टा लगवाने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर संतपुरा रोड पर एक युवक को सट्टा लगवाते हुए पकड़ा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार के पास से 1450 रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद रिहा कर दिया। उधर,थाना संगत पुलिस ने नरसिंह कालोनी में सट्टा लगवाने के आरोप में विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 590 रुपए बरामद कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।