हादसे में एक की मौत, एक घायल
बठिंडा | बठिंडामानसा रोड पर कोटशमीर कटार सिंह वाला के बीच बस का इंतजार कर रही दो महिलाओं को बुधवार रात को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोट फत्ता पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। सहारा जन सेवा ने घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत को गंभीर होता देख डाक्टर ने उसे अन्य अस्पताल रैफर कर दिया।