बसपा की बैठक 2 अक्टूबर को
बठिंडा |बहुजन समाजपार्टी के पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह जंडाली ने कार्यकर्ताओं की 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे टीचर्स होम में एक बैठक बुलाई है। इसमें 9 अक्टूबर को देशभगत यादगारी हाल जालंधर में काशी राम जी के प्री निर्वाण दिवस को संकल्प दिवस के तौर पर मनाने के लिए एकजुट होने के लिए तमाम सदस्यों को लामबंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे बाबा साहेब अंबेडकर कांशीराम जी के मिशन को खत्म नहीं होने देंगे और इनकी सोच को घर-घर पहुंचाएंगे, भले ही उन्हें अपनों परायों की कितनी भी चुनौतियों का सामना क्यों करना पड़े।