पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने हर वार्ड से दो संभावी प्रत्याशियों के नाम भेजे

भाजपा ने हर वार्ड से दो संभावी प्रत्याशियों के नाम भेजे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडानगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपने हिस्से की 22 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए संभावी उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर प्रदेश हाईकमान को भेज दिया है। हर वार्ड में दो-दो प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं।

इसका फैसला लेने के लिए सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदेश कमेटी की बैठक रखी गई है, जिसमें इस पर फैसला होगा। खास बात यह है कि 22 वार्ड में से 10 वार्ड में इस बार नए चेहरे उतारने की भाजपा ने तैयारी की है।

इसमें कई दिग्गजों की प|ियां भी इस बार चुनाव मैदान में होंगी। वहीं टिकट मिलने पर भाजपा के ही कुछ नेता बागी भी खड़े होने की तैयारी कर चुके हैं, जिन्होंने टिकटों का फैसला होने के बाद औपचारिक घोषणा करनी है।

इस बार भाजपा के जिला प्रधान परमिंदर गोयल का नाम भी वार्ड नंबर 20 से प्रत्याशियों के चुनावी पैनल में रखा गया है।

जानिए किस वार्ड से किस संभावी उम्मीदवार का नाम भेजा

भाजपाके वार्ड नंबर एक से पूर्व डिप्टी मेयर गुरिंदर पाल कौर मांगट, वार्ड नंबर 2 से पूर्व पार्षद डा. राज कुमार गार्गा और सुरेश ढमाड़ा का नाम पैनल में भेजा गया है। वार्ड नंबर 9 से पूर्व पार्षद असेसर पासवान और कुलदीप सिंह, वार्ड नंबर 13 से अरविदंर किरण चीमा, वार्ड नंबर 18 से इंद्रलाल और जगदीश कुमार, वार्ड नंबर 19 से बसंत सिंह अग्रोहिया, वार्ड नंबर 20 से मिट्ठू राम गुप्ता और भाजपा प्रधान परमिंदर गोयल, वार्ड नंबर 21 से सीनियर डिप्टी मेयर तरसेम गोयल, नीरज सिंगला, वार्ड नंबर 26 से कंचन जिंदल, शांति जिंदल, वार्ड नंबर 23 से निर्मला गर्ग और सुमन गुप्ता, वार्ड नंबर 25 से कैलाश गर्ग और उमेश शर्मा, वार्ड नंबर 30 से दर्शन गर्ग दर्शी, हरजिंदर सिंह हैपी, वार्ड नंबर 35 से संजय विशवाल और अर्जुन सिंह, वार्ड नंबर 41 से अंजना रानी और अमित चोपड़ा, वार्ड नंबर 46 से हरविंदर शर्मा और कुलतार सिंह, वार्ड नंबर 49 से गुरजीत कौर और हरि सिंह का नाम पैनल में डालकर भेजा गया है।