- Hindi News
- पानी की गुणवत्ता और सेहत पर राष्ट्रीय वर्कशाॅप 11 फरवरी को
पानी की गुणवत्ता और सेहत पर राष्ट्रीय वर्कशाॅप 11 फरवरी को
बठिंडा | सेंट्रलयूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब की ओर से पानी की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य पर 11 फरवरी को सिटी कैंपस में राष्ट्रीय वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप के कोआर्डिनेटर डॉ. सुनील मित्तल डॉ. अनिल मंथा ने बताया कि सुबह 10 बजे पहले सेशन में गंदे पानी से पैदा होने वाली बीमारियों के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दोपहर 12 बजे पानी की गुणवत्ता जांच की तकनीक पर वर्कशॉप लगाई जाएगी, जिसमें अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को जानकारी दी जाएगी। वर्कशॉप में डीईओ सेकंडरी डॉ. अमरजीत कौर कोटफत्ता विशिष्ट अतिथि होंगी। इस दौरान पानी जांचने तथा पीने के लिए उसकी गुणवत्ता बढ़ाने संबंधी तकनीक की जानकारी भी दी जाएगी।