पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 लाख रुपए खर्च कर गर्मियों के लिए चीलिंग टेंक बनवाएगी सहारा

2 लाख रुपए खर्च कर गर्मियों के लिए चीलिंग टेंक बनवाएगी सहारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | सहाराजनसेवा की मीटिंग धोबी बाजार स्थित कार्यालय में हुई। मीटिंग में संस्था द्वारा आगामी गर्मियों के मौसम में शहर के सार्वजनिक स्थानों बस स्टेंड रेलवे स्टेशन पर लगाई जाने वाली पानी की छबीलों टंकियों के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। प्रधान विजय गोयल ने बताया कि इस बार ठंडे पानी के लिए चीलिंग टैंक जिसकी कीमत करीब 2 लाख है तैयार करवाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर टंकियां शहर में मोबाइल टंकियां लगाई जाएंगीं। वहीं गर्मियों में बर्फ के लिए 2 लाख रूपए का प्रबंध करने के लिए दानियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। अजीत रोड वासी सुरिंद्र ने 38 सिलियां बर्फ मुफ्त देने की घोषणा की है। मीटिंग में अन्य संस्था सदस्य भी मौजूद थे।