पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमेटी मेंबरों ने दुर्गा मंदिर के निर्माणाधीन हॉल का लिया जायजा

कमेटी मेंबरों ने दुर्गा मंदिर के निर्माणाधीन हॉल का लिया जायजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैनालकॉलोनी स्थित श्री दुर्गा मंदिर कमेटी की मीटिंग प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा की प्रधानगी में हुई। मीटिंग के उपरांत कमेटी मेंबरों ने मंदिर के निर्माणाधीन हॉल का जायजा लिया। मुख्य सलाहकार रमेश कुमार ने मेंबरों को बताया कि जल्द ही दानी सज्जनों, कमेटी मेंबरों तथा मोहल्ला निवासियों के सहयोग से हॉल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस मीटिंग में सुरिंद्र कपूर, राजिंद्र कुमार आनंद, बलविंद्र सिंह उर्फ काका, रमेश कुमार, सतीश जैन, भक्तराम, निर्मल कुमार, दरबारा सिंह, परमजीत सिंह, राजकुमार (राजू), रामप्रसाद आदि उपस्थित थे। मीटिंग में समस्त मेंबरों ने कमेटी प्रधान पुरशोत्तम शर्मा को विश्वास दिलाया कि वह अपनी तरफ से भी अधिक से अधिक मदद करेंगे तथा दानी सज्जनों को मिलकर लेंटर के काम के दान देने की अपील करेंगे।