पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौजवानों को वेलेटाइन डे मनाने से रोकेगा बजरंग दल

नौजवानों को वेलेटाइन-डे मनाने से रोकेगा बजरंग दल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | विश्वहिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता 14 फरवरी को शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। यह फैसला संगठन की रविवार को हुई बैठक में लिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शाम लाल ठुकराल ने कहा कि आजादी के लिए कुर्बान होने वाले इन शुर-वीरों को इस दिन फांसी की सजा सुनाई गई थी। इस लिए इस दिन की महत्ता है। मीडिया इंचार्ज गुरविंदर शर्मा ने कहा कि आज का युवा अपनी संस्कृति भूलकर पश्चिमी सभ्यता के पीछे भाग रहा है और वेलेंटाइन्स-डे मना रहा है। युवाओं को वेलेंटाइन्स डे नहीं मनाने दिया जाएगा। बजरंग दाल के सुशील शर्मा ने बताया कि कमल कटारिया तेजिंदर ठाकुर पर आधारित अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। जो शहर में वेलेंटाइन्स डे के नाम पर समाज में अश्लीलता फैलाने वाले को रोकेंगे। इसका विरोध करने वालों की मौके पर ही शादी करवाई जाएगी। इस बैठक में धर्म प्रचारक पंडित अनिल चतुर्वेदी, गो रक्षा प्रमुख जसविंदर जस्सी, बंसीलाल सचदेव एवं सुरजीत सिंह ढिल्लो भी उपस्थित रहे।