3 मरीजों के लिए किया रक्तदान
बठिंडा | साथीवेलफेयर सोसाइटी की इमरजेंसी रक्तदान यूनिट के सदस्यों ने विभिन्न अस्पतालों में दाखिल तीन मरीजों के लिए रक्तदान किया। अबोहर वासी ब्लड कैंसर मरीज झंडा राम को रक्त की जरूरत पड़ने पर सोसाइटी सदस्य गुरमेल सिंह ने रक्तदान किया। वहीं बुखार से प्लेटलेट की कमी से जूझ रही मरीज शीला देवी के लिए सोसाइटी सदस्य विक्की चौधरी ने रक्तदान किया। एक बच्ची के इलाज के लिए रक्त की जरूरत पड़ने पर सदस्य पवन कुमार ने रक्तदान किया। इस मौके पर सोसाइटी अध्यक्ष जतिंद्र गोगिया, तरसेम अरोड़ा, दीप कुमार, राहुल सोनी रविकांत अरोड़ा भी मौजूद थे।