पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसपोर्ट विभाग में है दलालों का राज

ट्रांसपोर्ट विभाग में है दलालों का राज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| शिवसेना(राष्ट्रवादी) की प्रधान महिंद्र कौर ने प्रेस को बयान जारी करते बताया कि जिला ट्रांसपोर्ट दफ्तर बठिंडा में ट्रांसपोर्ट विभाग की सोसाइटी द्वारा रखे गये कर्मचारी आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा बठिंडा ट्रांसपोर्ट दफ्तर में सरकारी दो ही कर्मचारी हैं जो कि सोसाइटी द्वारा रखे हुए तीन-चार कर्मचारी हैं जिनको ट्रांसपोर्ट दफ्तर में रोजाना ही हजारों रुपये की दो नंबर की कमाई है जो बाहर बैठे ऐजेंटों द्वारा वसूल करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ तो कर्मचारियों के रिश्तेदार बाहर बैठे टाइपिस्ट का काम करते हैं तथा वह लोगों का हाथों हाथ काम करवा देते हैं।