- Hindi News
- पिस्तौल बरामदगी मामले में नरूआना से हरियाणा पुलिस ने की पूछताछ
पिस्तौल बरामदगी मामले में नरूआना से हरियाणा पुलिस ने की पूछताछ
बठिंडा| पुलिसद्वारा पकड़े गए गैंगस्टर यूथ अकाली नेता कुलबीर नरुआना से पंजाब पुलिस के साथ साथ हरियाणा पुलिस भी पूछताछ कर रही है। हरियाणा पुलिस की पूछताछ में एक अवैध पिस्तौल रखने की बात नरुआना ने कबूल की है। थाना सिरसा के एस.आई. कृष्ण कुमार ने बताया कि 13 अगस्त 2013 को उन्होंने कपिल कुमार वासी फिरोजपुर को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। कपिल ने पूछताछ में बताया कि उसने सिरसा के एक गन हाऊस को 2 बंदूकें बेची थीं जबकि कुलबीर नरुआना को भी एक पिस्तौल बेचा था। इस मामले में बठिंडा पुलिस कुलबीर नरुआना को सिरसा अदालत में पेशी पर लेकर गई थी। पूछताछ में उसने माना कि पिस्तौल खरीदा था। बठिंडा पुलिस से पिस्तौल की बरामदगी की पुष्टि होने के बाद कुलबीर नरुआना को वापिस बठिंडा पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं शुक्रवार को नरुआना की तबीयत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल बठिंडा में मेडिकल जांच के लिए लाया गया. जहां से उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया।