पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर करीब 1 लाख ठगे, मामला दर्ज

पुलिस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर करीब 1 लाख ठगे, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| पुलिसमें नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने दो नौजवानों से करीब 1 लाख रुपए ठग लिए। थाना सदर रामपुरा पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी थाना सदर रामपुरा के एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि 18 जून 14 को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को दी लिखित शिकायत में गांव बदियाला के रहने वाले दर्शन सिंह ने बताया कि थाना बालियांवाली के गांव रामनवास वासी सतगुरु सिंह ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसके लड़के संदीप सिंह को पुलिस में नौकरी दिलवा देगा। उसे 50 हजार रुपए देने होंगे। उसने 13 सितंबर 2012 को सतगुरु सिंह को 50 हजार रुपए दे दिए, परंतु आरोपी ने ना तो उसके लड़के को पुलिस में भर्ती करवाया, ना ही उसके रुपए लौटाए। एएसआई आरोपी ने गांव बदियाला के ही युवक गुरप्रीत सिंह को भी पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर 57 हजार रुपए ठगे हैं।

हरसिमरत बादल के आदेश पर मामला दर्ज