पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्विज में गुरु काशी यूनिवर्सिटी फर्स्ट

क्विज में गुरु काशी यूनिवर्सिटी फर्स्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| आदेशयूनिवर्सिटी तथा गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्कल फरीदकोट-मुक्तसर जोन की ओर से आदेश मेडिकल कॉलेज के कैंपस ऑडिटोरियम में इंटर कॉलेज यूथ फेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. जीपीआई सिंह वाइस चांसलर, आदेश यूनिवर्सिटी मुख्य मेहमान और रिटायर्ड कर्नल जगदेव सिंह रजिस्ट्रार, आदेश यूनिवर्सिटी, डॉ. गुरप्रीत सिंह गिल एमएस(एडमिन) तथा डॉ. मनराज कौर गिल डायरेक्टर आदेश एडवांस इमेजिंग गेस्ट आफ ऑनर के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान हुए कविता उच्चारण गायन में पहला स्थान खालसा कॉलेज(मुक्तसर), लड़के लड़कियों के दस्तार सजाओ मुकाबले में डीएवी कॉलेज(बठिंडा) सरकारी राजिंदरा कॉलेज(फरीदकोट), पेटिंग में दशमेश गर्ल्स कॉलेज(बादल), क्विज में गुरु काशी यूनिवर्सिटी(तलवंडी साबो) ने पहला स्थान हासिल किया। अव्वल आने वाले को मुख्य मेहमान तथा प्रताप सिंह चेयरमैन गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल द्वारा सम्मानित किया गया।