- Hindi News
- 12वीं के फाइनल एग्जाम 28 फरवरी और प्रैक्टिकल 10 फरवरी से शुरू
12वीं के फाइनल एग्जाम 28 फरवरी और प्रैक्टिकल 10 फरवरी से शुरू
बठिंडा| पंजाबस्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के फाइनल एग्जाम अब 28 फरवरी से प्रारंभ होंगे जबकि पूर्व में इसकी तारीख 25 फरवरी तय की गई थी। रिवाइज डेटशीट के अनुसार 28 फरवरी को पहला एग्जाम जनरल अंग्रेजी का रहेगा और समय दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक का रहेगा। वहीं सोमवार 2 मार्च को इकनॉमिक्स, फंडामेंटल्स आफ ई-बिजनेस, 3 को कंप्यूटर एप्लीकेशन, 4 को राजनीति शास्त्र, फिजिक्स, बिजनेस स्टडीज, 7 को इलेक्टिव पंजाबी, इलेक्टिव हिंदी, इलेक्टिव इंग्लिश, 9 को हिस्ट्री, केमिस्ट्री, बिजनेस इकनॉमिक्स, 10 को फिलास्फी, 11 को जनरल पंजाबी, 12 को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जियोलॉजी, 13 को फिजीकल एजुकेशन, बायोटेक्नोलॉजी, 14 को मैथ्स, 16 को ज्योग्राफी, 17 को डिफेंस स्टडीज, एग्रीकल्चर, 18 को रिलीजन, बायोलॉजी, एकाउंटेंसी, रूरल डेवलपमेंट, एलीमेंटस आफ बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, 19 को एनवायर्नमेंट स्टडी, 20 को कंप्यूटर साइंस, 21 को सोशियालॉजी तथा 24 को होम साइंस का एग्जाम होगा।