पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसों में 3 की मौत, फरार चालकों पर पर्चा दर्ज

सड़क हादसों में 3 की मौत, फरार चालकों पर पर्चा दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलगसड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों घटनाओं में चालक फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों की शिकायत पर 1 नामजद और 2 अज्ञात चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नथाना पुलिस को दी शिकायत में गांव भूंदड़ की रहने वाली जसपाल कौर ने बताया कि गत दिनों उनका बेटा गुरमीत सिंह उर्फ दीपा अपनी कार से गांव भूंदड़ वापस लौट रहे थे। वह गांव लहरा मोहब्बत के पास पहुंचे थे कि सामने से रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनके बेटे की कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके बेटे गुरमीत सिंह उर्फ दीपा की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

इधर, थाना मौड़ पुलिस को दी शिकायत में विधवा मुक्ता रानी वासी इंद्र मार्केट रामपुरा ने बताया है कि गत दिनों वह अपने पति महेश कुमार, जेठ राज कुमार के साथ कार से अपनी बेटी अकशु को दवा दिलाकर गांव कुत्तीवाल से वापस अपने घर रामपुरा रही थी। वे गांव थमणगढ़ के समीप पहुंची थी इतने में एक तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके पति महेश कुमार की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

उधर, थाना कोटफत्ता पुलिस को दी शिकायत में गांव जोधपुर रोमाणा के रहने वाले गुरतेज सिंह ने बताया है कि 5 फरवरी को उनके भाई तरसेम सिंह घर से बाहर निकलकर बठिंडा-डबवाली रोड को पार कर रहे थे। वह जोधपुर रोमाणा के सरकारी स्कूल के समीप पहुंचे तो डबवाली की तरफ से रहे एक कैंटर ने उनके भाई को टक्कर मार दी। जिसमें उनका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। इस मामले में थाना कोटफत्ता पुलिस ने कैंटर ड्राइवर गुरपाल सिंह वासी बलराज नगर बठिंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी मामलों में चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।