डेढ़ साल की बच्ची को वैन ने कुचला
शहरके बाबा दीप सिंह नगर में अपने घर के पास खेल रही डेढ़ साल की बच्ची के ऊपर से स्कूल वैन गुजर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची वर्धमान चौकी पुलिस ने परिवार का बयान दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया।
अस्पताल में मौजूद मृतक बच्ची के परिवार वालों के मुताबिक डेढ़ साल की जश्न वीरवार की शाम अपने घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक घर से बाहर गली में पहुंच गई। इस दौरान झटका लगने के कारण वह गली के बीच में गिर गई। वहां से गुजर रहे एक स्कूल वैन का पिछला पहिया बच्ची के ऊपर से गुजर गया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। वर्धमान चौकी के हवलदार राजीव कुमार ने बताया कि बच्ची के परिवार के लाेगों का बयान दर्ज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।