पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद बीजेपी की 200 सीटों पर सहमति

शिअद-बीजेपी की 200 सीटों पर सहमति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगमऔर नगर काउंसिल चुनाव के शेड्यूल का ऐलान होते ही शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति क्लीयर कर दी है। पहले चरण में मोहाली, बठिंडा, फगवाड़ा और होशियारपुर नगर निगम की 200 सीटों का बंटवारा किया गया है। इसमें तय हुआ है कि भाजपा 106 और अकाली दल 94 सीटों पर अपने कैंडीडेट उतारेगा। गठबंधन में तय हुआ है कि उन म्युनिसिपल कॉर्पोरेशंस में जहां अकाली विधायक हैं, वहां अकाली दल को ज्यादा सीटें मिलेंगी। वहीं, जहां बीजेपी के विधायक अधिक हैं, वहां भाजपा को ज्यादा सीटें मिलेंगी। यह फैसला दोनों दलों के सीनियर नेताओं ने शनिवार को एक मीटिंग में किया। अब कैंपेनिंग को लेकर इलेक्शन कमेटी की मीटिंग 9 फरवरी को रखी गई है। मोगा और पठानकोट नगर निगम में सीटों के बंटवारे पर हालांकि फैसला कर लिया गया है। लेकिन, इस पर अंतिम मुहर रविवार तक लगेगी। इसीबीच, कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने कैंडिडेट खड़े करने का फैसला िकया है।

आप लड़ सकती चुनाव

चंडीगढ़| निगमचुनाव पर फैसला अाप 9 फरवरी को लेगी। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 11 फरवरी है। पहले आप ने लोकल बॉडी चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी।

^ आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा हुआ है। जिसका ज्यादा होल्ड है, वहां उसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। -दलजीतसिंह चीमा, सचिव, शिअद

चुनाव से पहले मेयर का भी फैसला लिया गया है। जहां अकाली विधायक हैं, वहां बहुमत मिलने पर अकाली मेयर और जहां बीजेपी विधायक हैं, वहां बीजेपी का मेयर होगा।

लोकल बॉडीज़

इलैक्शन