सड़क हादसों में चार लोग जख्मी
बठिंडा | विभिन्नक्षेत्रों में घटित सड़क हादसों में चार लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को सहारा जन सेवा के मेंबरों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जेल रोड पर एक बाइक सवार अजय पाल खंबे से टकराकर जख्मी हो गया। वहीं रोज गार्डन चौक के समीप एक स्कूटर को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर सवार गुरचरण सिंह जख्मी हो गया। जबकि मानसा रोड पर बाइक-कार की टक्कर में बाइक पर सवार तरुण विपन कुमार जख्मी हो गए।