चार जरूरतमंद का करवाया इलाज
बठिंडा|शहर कीदो सामाजिक संस्थाओं ने चार जरूरतमंद व्यक्तियों का इलाज करवाया। जानकारी देते हुए शहीद जरनैल सिंह मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अवतार सिंह गोगा ने बताया कि एक गरीब परिवार की बेटी ने सोसायटी से संपर्क किया बताया कि उसका पिता बीमार है उसके पास इलाज करवाने के लिए पैसे भी नहीं है। संस्था ने बीमार हरनाम सिंह वासी अमरपुरा बस्ती को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। उधर, अस्पताल बाजार में एक महिला शांति देवी सड़क पर घायल हालत में पड़ी हुई थी।