- Hindi News
- एसबीआई ग्रीन पावर स्कीम के तहत गांवों में लगाएगा सोलर स्ट्रीट लाइट्स
एसबीआई ग्रीन पावर स्कीम के तहत गांवों में लगाएगा सोलर स्ट्रीट लाइट्स
बठिंडा | स्टेटबैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ग्रीन पावर स्कीम के तहत कुछ गांवों को गोद लेकर वहां सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाएगा। स्टेट बैंक के जालंधर के एजीएम सतीश कुमार वर्मा ने बताया कि देश भर में एसबीआई की 14 हजार ब्रांचें हैं। पंजाब में 1100 ब्रांच हैं। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत एसबीआई की एक रिजनल ऑफिस ब्रांच पांच गांवों को गोद लेगी। एक रिजनल ब्रांच दफ्तर के अंतगर्त 25 ब्रांच आती हैं। देश भर में 70 आरबीओ हैं जोकि 350 गांवों को गोद लेंगे।