पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लॉट की चारदीवारी तोड़कर कब्जे की कोशिश

प्लॉट की चारदीवारी तोड़कर कब्जे की कोशिश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | शहरके डबवाली रोड पर आनंद नगर स्थित एक प्लाट की चार दीवारी तोड़कर कब्जा करने की कोशिश के आरोप में थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को शिकायत देकर संगरूर के प्रताप नगर वासी अश्वनी कुमार ने बताया कि साल 1990 में उसने 250 गज का एक प्लाट हाजीरतन ड्रीम लैंड पैलेस के पीछे कल्याण आनंद नगर बठिंडा में खरीदा था। प्लाट उसकी मां शकुंतला देवी के नाम पर था। जुलाई 2012 को उसकी मां ने वसीयत उसके नाम पर करवा दी थी। मार्च 2013 को उसकी मां की मौत हो गई।