पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजाद उम्मीदवारों की होगी अहम भूमिका

आजाद उम्मीदवारों की होगी अहम भूमिका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| लोकजागरूकता मंच पंजाब के संयोजक सुरेश गोयल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नगर निगम चुनावों में समाज सेवी संस्थाओं आजाद उम्मीदवारों को एक अहम रोल अदा करने की जरूरत है। क्याेंकि ये चुनाव लोकल शहरी मुद्दों पर अाधारित होते हैं जिसका राजनीतिक पार्टियों से ज्यादा कुछ लेना देना नहीं होता। हरेक मैंबर पार्टी लाइन पर ही काम करता है। सभी मुद्दाें को ध्यान में रखते हुए 12 को शाम 4 बजे टीचर होम में एक मीटिंग होगी। जिसमें कई मसलों का खुलासा किया जाएगा। अलग अलग चुनाव लड़ने की बजाय आजाद उम्मीदवार एक प्लेटफार्म पर लड़ाई लड़ते हुए बठिंडा नगर निगम चुनावों में अपनी मजबूत नुमाइंदगी दर्ज कर लोगों की सही मायने में सेवा कर सकें। इस दौरान मंच के जगजीवन शर्मा,शिवजी राम गर्ग,सतपाल जिंदल,सोहन लाल गोयल,रमेश चंद्र गर्ग,राजिंद्र शर्मा,रिशपाल सिंह,नरेश गोयल मुकेश गोयल भी मौजूद थे।