- Hindi News
- मानी गई मांगें लागू नहीं की तो एसोसिएशन करेगी संघर्ष
मानी गई मांगें लागू नहीं की तो एसोसिएशन करेगी संघर्ष
पेंशनरएसोसिएशन मंडल बठिंडा के सचिव नायब सिंह ने लिखती बयान में बताया कि मंडल बठिंडा की बैठक की गई। बैठक के बाद 70 साल के हो चुके पेंशनरों को सम्मानित किया गया। इनमें जुगराज सिंह,श्री चंद,धर्मपाल सूरज लाल को सम्मानित करके उनकी लंबी आयु की कामना की गई। इसके बाद पंजाब सरकार पावरकॉम के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई उन्होंने पावरकॉम मैनेजमेंट से मांग की कि जिन मांगों पर सहमति हो चुकी है, उनको तुरंत लागू किया जाए। यूनिटों में छूट, पहल के आधार पर कनेक्शन 1500 रुपये प्रति महीना मेडिकल देना आदि शामिल था। इन मांगों को तुरंत लागू किया गया तो संघर्ष करेंगे। इस मौके पर मंडल प्रधान सुरिंद्रपाल, धन्ना सिंह, महिंद्रपाल सिंह, मंगत राय, बूटा सिंह, मनोहर राणा, महिंदर सिंह सुखपाल कौर आदि मौजूद थे।