- Hindi News
- दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में महिला की बाजू टूटी
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में महिला की बाजू टूटी
बठिंडा | बीबीवाला रोड पर ढिल्लो जिम के समीप दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। इस हादसे में महिला सुनीता रानी प|ी सुभाष कुमार निवासी चंदसर बस्ती की एक बाजू टूट गई। घटना की सूचना मिलने पर नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।