- Hindi News
- आप का अगला निशाना पंजाब विधानसभा : गुरजीत सिद्धू
आप का अगला निशाना पंजाब विधानसभा : गुरजीत सिद्धू
बठिंडा| आमआदमी पार्टी के जिला इंचार्ज गुरजीत सिंह सिद्धू ने पार्टी की दिल्ली में हुई बंपर जीत पर कहा कि अब आम आदमी का अगला निशाना पंजाब विधानसभा है तथा मिशन 2017 की शुरुआत धूरी उपचुनावों से होगी। पार्टी के जिला स्पोकपर्सन हरमिलाप ग्रेवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत देना देश की जनता की भ्रष्ट नेताओं भ्रष्ट पार्टियों को चेतावनी है। अब देश की जनता को साफ सुथरी राजनीति का अच्छा विकल्प मिल गया है। जिला मीडिया इंचार्ज नील गर्ग ने कहा दिल्ली की जीत उन क्रांतिकारियों की जीत है जो मौजूदा भ्रष्ट सिस्टम से परेशान है। अरविंद केजरीवाल इन लोगों की आवाज बने हैं।