पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साथियों ने नशा खिलाकर मजदूर की जेब से रुपए निकालकर भाग गए

साथियों ने नशा खिलाकर मजदूर की जेब से रुपए निकालकर भाग गए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| हनुमानचौक के पास एक मजदूर को नशा खिलाकर कुछ लोगों ने लूट लिया। मजदूर मनोज कुमार भगता भाईका से अपने साथियों के साथ गांव जाने के लिए बठिंडा आया था। स्टेशन जाने के लिए वह बस से हनुमान चौक पर उतर गया, इसी दौरान उसके साथियों ने नशा खिलाकर उसकी जेब से रुपए निकाल लिए और नशे की हालत में उसे वहीं पर छोड़ कर चले गए। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा के मेंबर वहां पहुंचे और इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया। सहारा ने उसके परिजन को इस बाबत सूचित कर दिया है।