- Hindi News
- समागम के मौके पर छात्रों को किया गया सम्मानित
समागम के मौके पर छात्रों को किया गया सम्मानित
शहीदभगत सिंह स्कूल मलकाना में सालाना इनाम वितरण समागम आयोजित किया गया। इसमें प्रो.नवसंगीत सिंह मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे। जबकि सरपंच गुलजार सिंह विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्तियां करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें जसप्रीत सिंह गाटवाली,हरप्रीत कौर मलकाना कुलविंदर कौर मलकाना को अकादमिक क्षेत्र में प्राप्तियों के लिए सम्मानित किया गया। कबड्डी में नेशनल कैंप के लिए चयनित संदीप कौर बहमन लवप्रीत कौर ज्ञाना,खो खो नेशनल कैंप के लिए चयनित अमरदीप सिंह मलकाना हरमन सिंह जोगेवाला को सम्मानित किया गया। 100 मीटर रेस में प्रदेश स्तर के मुकाबले में भाग लेने जा रही हसनप्रीत कौर केवल को भी सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल जसवंत कौर ने प्रगति रिपोर्ट पेश की।