पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुष्ठ रोग से बचने का संदेश देने के लिए निकाली जागरुकता रैली

कुष्ठ रोग से बचने का संदेश देने के लिए निकाली जागरुकता रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलसर्जन डॉ.तेजवंत सिंह रंधावा के निर्देश पर नेशनल लेप्रोसी पखवाड़े के तहत सेहत विभाग की तरफ से मंगलवार को धोबियाना के अर्बन हेल्थ सेंटर से कुष्ठ रोग जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला लेप्रोसी ऑफिसर डॉ.विकास अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डॉ.विकास अग्रवाल ने बताया कि सेहत विभाग ने इस साल स्लोगन दिया है बच्चों को लेप्रोसी के कारण होने वाले अपंगता से बचाना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर शरीर पर हल्के तांबे रंग जैसे निशान दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। कुष्ठ रोग का इलाज सेहत विभाग की तरफ से मुफ्त में किया जाता है। रैली के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर भी बांटे गए। इस अवसर पर डॉ.अर्शदीप सिंह,अजायब सिंह अन्य स्टाफ मौजूद थे।

बठिंडा| भोज राज एसएस जैन सभा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव सरूपचंद सिंगला बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विद्यार्थियों ने ब्राजील का डांस, फ्यूजन, भंगड़ा, गिद्दा और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। स्कूल प्रिंसिपल जसबीर कौर बराड़ ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सुरिंद्रपाल जैन, वाइस चेयरमैन प्रमोद जैन, मैनेजर गणेश जैन, एसएस सभा प्रधान उमेश जैन जैन सभा के समस्त पदाधिकारी, स्कूल स्टाफ बच्चे मौजूद थे। इस दौरान मुख्य मेहमान सीपीएस सिंगला ने स्कूल की विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया।