पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों की आंखों का किया चेकअप

विद्यार्थियों की आंखों का किया चेकअप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| सुदेशवाटिका कॉन्वेंट स्कूल भागीबांदर में वासन आई केयर अस्पताल द्वारा आंखों का मुफ्त चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में डॉक्टरों ने नर्सरी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों की आंखों की जांच की और जरूरतमंदों को सलाह दी। डॉ. विनी वालिया डॉ. पारूल गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई करने वाले बच्चों को समय-समय पर आंखों की जांच करवानी चाहिए। कम दिखाई देने या सिर दर्द होने पर आंखों के माहिर डॉक्टरों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। स्कूल के चेयरमैन विनोद खुराना, प्रिंसिपल अंजूमिता मान ने वासन आई केयर टीम का धन्यवाद करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। गगनदीप सिंह, मंदर सिंह, जगजीवन सिंह स्कूल स्टाफ मेंबर मौजूद थे।