- Hindi News
- संस्था मेंबरों ने जख्मियों का इलाज करा कर उनकी आर्थिक मदद की
संस्था मेंबरों ने जख्मियों का इलाज करा कर उनकी आर्थिक मदद की
बठिंडा| बाबाविश्वकर्मा कारपेंटर वेलफेयर सोसायटी के मेंबरों द्वारा अलग-अलग हादसों में जख्मी दो लोगों का इलाज करवाया गया। एक दुर्घटना में टांग कट जाने पर लखविंदर सिंह वासी बल्लाराम नगर को इलाज के लिए सोसायटी ने 10 हजार रुपए आर्थिक मदद दी। जबकि पिछले दिनों एक हादसे में जख्मी एक पेंटर को इलाज के लिए 10 हजार रुपए आर्थिक मदद दी। सोसायटी के चेयरमैन लखविंदर सिंह, प्रधान मोहन सिंह मीत प्रधान गुरमेल सिंह ने कहा कि सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों को समय-समय पर आर्थिक मदद दी जाती है।